पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष - Khabar Media News
Thursday, 29 October 2026
☀️ 30°C बीदासर
☀️ 30°C बीदासर
ब्रेकिंग न्यूज़
• बीदासर नगर पालिका चुनाव: 29 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 33 नामांकन, भाजपा-कांग्रेस ने 9-9 नामांकन भरे       • श्रावणी उपाकर्म पर यज्ञोपवीत पूजन संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा ऋषि कृपा सदन       • बीदासर में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! दड़ीबा में कार्यकर्ताओं का विरोध, पैसे के लेनदेन के आरोपों से गरमाई सियासत       • पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष       • बीदासर नगरपालिका चुनाव: पहले दिन 5 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 6 नामांकन      
Header Banner

पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष

पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष

बीदासर। सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा-2018) पेपर लीक मामले में एसओजी ने कातर निवासी मनीराम सारण को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार मनीराम ने तुलछाराम कालेर गैंग से कथित तौर पर पांच लाख रुपए में प्रश्नपत्र खरीदा था।

No Image

एसओजी के अनुसार पेपर बीकानेर के श्रीरामसहाय आदर्श सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था। गिरोह के सदस्यों ने प्रश्नपत्र हल कर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाकर नकल करवाई थी।

जांच में तुलछाराम कालेर, पौरव कालेर, राजू मैट्रिक्स और दिनेश सिंह चौहान सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार मनीराम सारण ने पांच लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था और अपनी भाई की पत्नी को परीक्षा में नकल करवाने के लिए पेपर उपलब्ध कराया था।

No Image
Sponsored

Sample Product 10: Copper Water Bottle

₹850 ₹1100 23% OFF
Shop Now

एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस ख़बर को शेयर करें:

अगली ख़बर लोड हो रही है... (Loading Next News)

 
जुड़ें