Sunday, 30 August 2026
Advertisement

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बीकानेर के पीबीएम में उपचार के दौरान दो युवकों की मौत !

A trailer collided with a motorcycle; two youths died while undergoing treatment at PBM Hospital in Bikaner.

बीदासर। कस्बे में डूंगरगढ़ तिराहे के पास बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे पत्थर खान के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हेमासर आथूना निवासी 23 वर्षीय महेंद्र और 21 वर्षीय अशोक बाइक से डूंगरगढ़ तिराहे से डूंगरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल राजकीय टांटिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एएसआई कुंभा राम मीणा ने बताया कि मृतक महेंद्र के पिता गोवर्धन राम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मृतकों का गुरुवार सुबह पीबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे गए ।

इस ख़बर को शेयर करें: